{"_id":"5ec2a72d8ebc3e904359f119","slug":"rape-rampur-hp-news-sml333269352","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)। पुलिस थाना टापरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना टापरी में नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि 15 मई को उनकी नाबालिग पुत्री दोपहर के भोजन के बाद अपने गांव में अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। शाम करीब 6:30 बजे बज वह घर लौटी। इस दौरान उसने अपने परिजनों को उसके साथ दुष्कर्म होने की बात कही। नाबालिग ने यह आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। कहा कि जब उसने अपने बचाव में आवाज लगाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि इसके बारे में अपने माता-पिता को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का पीएचसी टापरी में मेडिकल करवाया है।
थाना प्रभारी किरण कुमारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। आरोपी नाबालिग से पूछताछ कर उसके पिता के हवाले कर दिया गया है, जिसे प्रधान न्यायाधीश, बाल न्याय बोर्ड रामपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।