{"_id":"679e2f942cf58b6559070068","slug":"rape-of-minor-case-registered-rampur-hp-news-c-19-1-sml1039-480350-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाबालिग को गर्भवती करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाबालिग को गर्भवती करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Sun, 02 Feb 2025 11:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:05 AM IST
सार
पुलिस थाना रामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पुलिस थाना रामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी पर नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने शिकायत कहा कि उनकी बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसे अक्टूबर 2024 से मासिक धर्म नहीं आ रहा है। जब प्रेगनेंसी किट से जांच की गई तो उसमें परिणाम पॉजीटिव आया। इस बारे जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि सितंबर में श्याम सुंदर गांव सुंडा, तहसील रामपुर ने सुंडा गांव से लगे जंगल में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने और उसकी पत्नी ने श्याम सुंदर और उसके माता-पिता से बात की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकियां दीं। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन