{"_id":"63138e7152e99a372d28a8d1","slug":"ransar-win-in-marchpast-rampur-hp-news-sml420518187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट में रनसार ब्लॉक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट में रनसार ब्लॉक ने मारी बाजी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के पद्म छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मार्चपास्ट प्रतियोगिता ने रनसार ब्लॉक प्रथम रहा है जबकि मशोबरा ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभांरभ हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने किया।
प्रतियोगिता में सभी टीमों ने मार्चपास्ट करके सलामी दी। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 24 जोन के करीब 850 छात्राओं ने भाग ले रहे हैं। हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने बताया कि आज छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदेश और देश में ही नहीं विदेशों में भी वह भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने छात्राओं के लिए 15 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की। इस दौरान महामंत्री जगदीश मेहता, हिमकोफेड के निदेशक नरेश चौहान, बिशना भंडारी, सुषमा मखैक, मीरा शर्मा, नीतिका, मनोज अग्रवाल, अनिल चौहान दिनेश खमराल और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।