फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rangotsav at Sarpara School, students show talent

Rampur Bushahar News: सरपारा स्कूल में रंगोत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 22 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सरपारा स्कूल में रंगोत्सव का किया आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

. विद्यार्थियों ने चित्रकला, लोकनृत्य और रंगोली में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरपारा में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोत्सव के दौरान छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने चित्रकला, लोकनृत्य, कोलाज निर्माण और रंगोली गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन किया। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।छठी कक्षा की सुहानी, आराधना, मनीषा, सुहानी, सोनिया और आरव ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। सातवीं कक्षा की खुशी, आयुषी और वर्तिका ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। सातवीं कक्षा के हिमांशी, हिमानी, विक्रम, सुजल, प्रवेश और समीक्षा ने कोलाज निर्माण गतिविधि में हिस्सा लिया। आठवीं कक्षा के दीक्षित, सानिया ने चित्रकला और रंगोली गतिविधियों में भाग लिया। अदिति, रीतिका, विख्यात और अंश ने लोकनृत्य के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कहा कि रंगोत्सव जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास, सहयोग, कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed