{"_id":"604b9d1b8ebc3ece7a782f5e","slug":"random-vehicles-will-be-removed-from-the-roadside-rampur-hp-news-sml3640212102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगातखाना में जल्द मिलेगी ट्रैफिक समस्या से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगातखाना में जल्द मिलेगी ट्रैफिक समस्या से निजात
विज्ञापन
जगातखाना में पार्किंग की सुविधा न होने से लगी जाम
- फोटो : RAMPUR-HP
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। आउटर सिराज की करीब 10 पंचायतों के केंद्र जगातखाना में जल्द ही लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात मिल जाएगी। शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत में वर्षों से ट्रैफिक समस्या जी का जंजाल बनी हुई है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से हजारों लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
गौर रहे कि रामपुर के साथ लगती जगातखाना पंचायत में एक दशक से ट्रैफिक समस्या से लोग परेशान हैं। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब वाहनों को पार्क किया जा रहा है, इस कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर रूप धारण कर रही है।
जगातखाना स्थित बस अड्डे में रोजाना 10 पंचायतों से वाहन पहुंचते हैं, इस कारण यहां जाम लगना आम बात बन गई है और लोगों को भी इस जाम से जूझना पड़ता है। पंचायत ने अब इस बस अड्डे को खाली करवाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
बस अड्डे में दिन के समय केवल बसों को खड़ा करने व्यवस्था होगी, जबकि रात आठ से सुबह आठ बजे तक यहां वाहन पार्क हो सकेंगे। वहीं, ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पंचायत ने तीन स्थानों पर पार्किंग निर्माण की योजना बनाई है। पंचायत ने जगातखाना-थाचवा मार्ग पर, थाचवा और श्मशानघाट के नजदीक पार्किंग निर्माण के लिए भूमि की योजना तैयार की है। यदि सब सही रहा तो जल्द ही पंचायत में पार्किंग का निर्माण होगा और वर्षों पुरानी ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
जगातखाना पंचायत प्रधान सतीश कुमार ने कहा कि शहर से सटी पंचायत में क्षेत्र की 10 पंचायतों से रोजाना लोग वाहन लेकर पहुंचते हैं, जिस कारण ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। बस अड्डे में अब दिन के समय बसों के अलावा किसी भी वाहन को पार्क नहीं होने दिया जाएगा। पंचायत के तीन क्षेत्रों में पार्किंग निर्माण के लिए भूमि चयन की योजना चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही पंचायत में पार्किंग का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।