{"_id":"5fa2d6518ebc3e9b8409f6b4","slug":"rampur-youth-congress-president-s-decision-will-be-done-by-january-rampur-hp-news-sml3504914129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी तक होगा युवा कांग्रेस रामपुर के नए अध्यक्ष का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी तक होगा युवा कांग्रेस रामपुर के नए अध्यक्ष का फैसला
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। युवा कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष पर फैसला अभी भी लंबित है। फेम के पास अध्यक्ष पद का मामला विचाराधीन है। जनवरी तक अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम फैसला आएगा।
गौरतलब है कि बीते दिनों युवा कांग्रेस ने राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर नए अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। रामपुर विस क्षेत्र में युकां अध्यक्ष का फैसला अभी भी लंबित है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें गौरव ठाकुर को सबसे अधिक 1186, जबकि राहुल सोनी को 873 मत पड़े। ब्लॉक से 6 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े थे। रामपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में चुनाव हुए थे। अंतिम परिणाम आने के बाद रामपुर युकां अध्यक्ष की तैनाती फैसला होल्ड रखा गया है। सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले गौरव ठाकुर पर आपराधिक शिकायत होने के कारण उनके अध्यक्ष बनने का मामला फेम के पास विचाराधीन है।
फेम ने गौरव ठाकुर को जनवरी का समय दिया है। गौरव के फेम में सामने पक्ष रखने के बाद ही अध्यक्ष पद पर अंतिम मुहर लग पाएगी। युकां अध्यक्ष के लिए रामपुर से राहुल सोनी, गौरव ठाकुर, अश्वनी शर्मा, जॉनी कायथ, अजय राणा और पवन सिंह ने चुनाव लड़ा था। गौरव ठाकुर को सबसे अधिक 1186 वोट पड़े थे। बहरहाल अब रामपुर के युवाओं को जनवरी माह तक अपने नए अध्यक्ष का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस चुनाव प्रभारी मुशर्रफ अली ने बताया कि रामपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए जनवरी तक इंतजार करना होगा। चुनाव में जीते उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। इसके चलते अध्यक्ष पद की घोषणा नहीं हो पाई है। फेम ने उम्मीदवार को जनवरी तक का समय दिया है। इस अवधि में वह अपना पक्ष फेम के समक्ष रख पाएगा। इसके बाद ही अध्यक्ष पद की अंतिम घोषणा होगी।