{"_id":"62addb1d0e2dcb57ba5492e6","slug":"rampur-win-march-past-rampur-hp-news-sml412526627","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट प्रतियोगिता में रामपुर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट प्रतियोगिता में रामपुर बना विजेता
विज्ञापन
नरैण स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में मार्चपास्ट के दौरान छात्र
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नरैण स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की मार्च पास्ट प्रतियोगिता का खिताब रामपुर ने जीता है। इसमें नोगली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण में शिक्षा खंड रामपुर के अंडर-14 छात्र वर्ग प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के 344 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। शनिवार को वॉलीबाल के मुकाबले में तकलेच ने शिंगला और देवठी ने डंसा को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया।
दरकाली ने दत्तनगर का हराया। केवीएस दत्तनगर ने बाहली को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर ने जीत हासिल की। शॉटपुट में रचोली ने पहला और डंसा ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबीकूद में नोगली पहले और रामपुर दूसरे, खो-खो मैच में बाहली ने मझेवली को शिकस्त दी। रचोली ने आर्य पब्लिक स्कूल को पराजित किया। मुनिश बाहली ने शिंगला को हराया। डंसा ने नोगली को शिकस्त दी। कबड्डी में आर्य पब्लिक स्कूल ने नरैण को हराया। बैडमिंटन के मुकाबले में मुनिश ने रचोली को हराया और लालसा ने नीरथ को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नरैण स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष जोगिंद्र पालसरा ने की। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर नरैण स्कूल प्रधानाचार्य रत्नचंद, पद्म छात्र स्कूल रामपुर प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता, खेल प्रभारी कंवर सिंह, सुभाष रांझा, देवेंद्र लक्टू, जयप्रकाश भलूनी और संदीप भलूनी सहित कई अन्य मौजूद रहे।