फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur schools declared the results of classes 6th to 9th and 11th

Rampur Bushahar News: छठी में अनन्या, आठवीं में आस्था और नौवीं कक्षा में तन्वी आईं प्रथम

Tue, 31 Mar 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
रामपुर के स्कूलों में छठी से नौवीं और ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित
विज्ञापन

ग्यारहवीं में कला में पालक, वाणिज्य में आश्वी और विज्ञान में नैंसी अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र और आसपास के स्कूलों में मंगलवार को छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर छठी कक्षा में अनन्या और सारा आजाद ने संयुक्त प्रथम रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। आयुषी ने द्वितीय, सान्वी ने तृतीय स्थान स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा में यशस्वी प्रथम, एंजेल द्वितीय और समृद्धि ने तृतीय स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा में आस्था प्रथम रहीं। तन्वी द्वितीय और गुंजन तृतीय रहीं। नौवीं कक्षा में तन्वी महाजन प्रथम, अंजलि द्वितीय और नीतू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्यारहवीं कक्षा के कला में पालक कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। अनमोल भूषण ने दूसरा और सूर्यांशी जोशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य में आश्वी साहनी प्रथम, प्राची द्वितीय और हेजल खन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विभाग में नैंसी प्रथम, सभ्यता द्वितीय, रितिका ठाकुर और प्राची ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो स्कूल के लिए गर्व का विषय है।
कक्षा छठी में यशवंत ठाकुर प्रथम
पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में बाल वाटिका से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने प्रस्तुत किया। कक्षा छठी में यशवंत ठाकुर ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय, सुजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा में वीरेंद्र प्रथम, देवाशीष द्वितीय और परीक्षित तृतीय रहे। आठवीं कक्षा में देवांश ने पहला, गोरीश ने दूसरा और पारस ने तृतीय स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा में ऋत्विक ने प्रथम, आदित्य ठाकुर ने द्वितीय और युविश ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य विभाग में तनुज ठाकुर प्रथम, अंशुल भारती द्वितीय और अंशुल श्याम तृतीय रहे। विज्ञान विभाग में प्रशांत शुक्ला ने प्रथम, बबलेश ने द्वितीय, स्वास्तिक वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला में पीयूष प्रथम, नीरज द्वितीय और आर्यन ठाकुर तृतीय रहे।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा में दृष्टि रही प्रथम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला के छठी कक्षा में अमन ने पहला, काव्यांश ने दूसरा और कार्तिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा में कनिष्क प्रथम, सृष्टि द्वितीय और नवीत ने तृतीय रहे। आठवीं कक्षा में दृष्टि प्रथम, साक्षी द्वितीय और मोक्षिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा में आर्य पहला, प्रिया ने दूसरा, कनिका गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। संगम ने प्रथम, शिखा ने दूसरा और अर्पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य राम सरनी ने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौवीं कक्षा में साधना अव्वल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा नौवीं कक्षा में साधना ने प्रथम स्थान, रुचिका दूसरा और सक्षम ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्यारहवीं कक्षा में आदित्य ने पहला, मिलन ने दूसरा और ऋषिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी से आठवीं तक का परीक्षा परिणाम पहले ही घोषित कर दिया गया है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article