फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur project affected people are angry over pending demands

Rampur Bushahar News: लंबित मांगों को लेकर फूटा रामपुर परियोजना प्रभावितों का गुस्सा

Tue, 05 Aug 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rampur project affected people are angry over pending demands
लंबित मुद्दों को लेकर एसडीएम कार्यालय निरमंड के बाहर नारेबाजी करते किसान सभा के सदस्य।
एसडीएम कार्यालय निरमंड के बाहर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन


बारिश भी नहीं रोक पाई प्रभावितों के कदम

प्रदूषण और एक प्रतिशत रॉयल्टी राशि को लेकर गरजे प्रभावित

चेताया, जल्द समस्याएं नहीं सुलझी तो होगा उग्र आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में एसडीएम कार्यालय के बाहर मंगलवार को किसान सभा के बैनर तले रामपुर परियोजना प्रभावितों ने रोष प्रदर्शन किया। बारिश भी प्रभावितों के कदमों को रोक नहीं पाई। हिमाचल किसान सभा रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी 412 मेगावाट ने प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इस दौरान किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा ने कहा कि रामपुर परियोजना एक दिन में करोड़ों का उत्पादन कर रही है, लेकिन कई वर्षों से परियोजना प्रभावितों के हक कुचल रही है। प्रदूषण का मुआवजा और एक प्रतिशत रॉयल्टी की राशि नहीं दे पा रही है। प्रदर्शन में किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान और राज्य सचिव पूर्ण ठाकुर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामपुर परियोजना का कार्य वर्ष 2014 में पूरा हो चुका था। वर्ष 2010 के बाद 2014 तक धूल से जो फसलों का नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा नहीं दिया गया है और न ही वर्ष 2018 से कुल बिजली उत्पादन की एक प्रतिशत रॉयल्टी राशि प्रभावित परिवारों को दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर यह राशि का वितरण प्रभावित परिवारों को नहीं किया गया, तो आने वाले समय में यह आंदोलन और उग्र रूप से किया जाएगा। प्रदर्शन में परस राम, सुन्नी राणा, सुभाष, किरण देवी, फूला देवी, संतोष कुमारी, शारदा देवी, योगा देवी, मिलाप, टीकम, शिव राम, दौलत राम और रूप लाल सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। वहीं, प्रदर्शन के बाद इन लंबित मुद्दों पर उपमंडल अधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह के साथ किसानों की बैठक हुई। बैठक में सहमति बनी कि जो एक प्रतिशत रॉयल्टी का पैसा है, वो पैसा प्रभावित परिवारों को एक सितंबर से पहले वितरण किया जाएगा। धूल से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा भी जल्द ही वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed