{"_id":"64a455319090ba283f0a50e4","slug":"rampur-news-yula-road-repair-work-done-with-two-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2190-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो करोड़ से संवरेगी यूला सड़क, हजारों लोग होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो करोड़ से संवरेगी यूला सड़क, हजारों लोग होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर की यूला पंचायत को जोड़ने वाली यूला सड़क जल्द चकाचक बनेगी। करीब 2 करोड़ 21 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग सड़क की मेटलिंग, टारिंग, पानी निकासी और क्रैश बैरियर लगाकर सड़क का कायाकल्प करेगा।
सड़क की दशा सुधरने से जहां हजारों किसान-बागवानों को मंडियों तक सेब सहित अन्य नकदी फसलों को पहुंचाने में आसानी रहेगी, वहीं यूला कंडा में झील के बीच बने ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को भी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने उरनी जीरो प्वाइंट से यूला बस स्टैंड तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
वहीं जहां सड़क पर विस्तारीकरण की जरूरत होगी, उसे चौड़ा भी किया जाएगा। सड़क की दशा सुधरने से क्षेत्र के मरीजों को भी खस्ताहाल सड़क से हिचकोले खाते हुए अस्पताल नहीं पहुंचना पड़ेगा। वहीं किसान-बागवान सहित मंदिर पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालु भी बेहतर सड़क से लाभान्वित होंगे। यूला पंचायत प्रधान अंजू नेगी, उपप्रधान राकेश नेगी, भजन सिंह नेगी, जयसिंह नेगी, आश्वन देव नेगी, रसवीर नेगी, चेतराम नेगी, कीर्तन नेगी और प्यारे लाल नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत सुधरने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने सड़क का कायाकल्प करने पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और प्रदेश सरकार का आभार जताया है। लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद उपरेती ने कहा कि सड़क की मेटलिंग, टारिंग करने के साथ ही क्रैश बैरियर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने करीब छह माह का लक्ष्य रखा है।