फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, water, crisis, phooh,

Rampur Bushahar News: पूह ब्लॉक की आधा दर्जन पंचायतों में घरेलू गैस की किल्लत

Thu, 03 Aug 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
पूह(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह उपमंडल के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पूह ब्लॉक की आधा दर्जन पंचायतों में घरेलू गैस की किल्लत से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण रोजाना गैस का इंतजार करते हैं लेकिन उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति नहीं मिल पा रही हैं। इसके कारण ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। उपमंडल की पूह, नेसंग, नाको व मलिंग, लियो, हांगो और चुलिंग पंचायत में बीते एक माह से घरेलू सिंलिडर की आपूर्ति नहीं पहुंच रही हैं। गैस आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला परिषद सदस्य शांता कुमार नेगी, प्रधान पूह पंचायत राजेश नेगी, प्रधान हांगो सूरजमणी नेगी, प्रधान नेसंग चंद्रभगती नेगी, चेतराम नेगी, जोगिंद्र शोम, हिरपाल, योगिंद्र चारस सहित कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि घरेलू गैस आपूर्ति ठप होने से हजारों ग्रामीण परेशान हैं। समय पर सिलिंडर न मिलने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। भारी बारिश के कारण पहले ही ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। वहीं अब घरेलू गैस की किल्लत से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विभाग से जल्द गैस आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आदित्य बिंद्रा ने कहा कि भारी बारिश के कारण जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने से प्लांट से गाड़ियों की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। स्थिति सामान्य होते ही गैस की आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed