{"_id":"64b03557a138a9f20b006226","slug":"rampur-news-water-crisis-chopal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-2626-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल में जल संकट गहराया, एक सप्ताह से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल में जल संकट गहराया, एक सप्ताह से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि पिछले एक सप्ताह से नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में लोग घरों की छतों से टपकने वाले बारिश के पानी से गुजारा करने को मजबूर हैं।
उधर जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता कंवर सिंह ने बताया कि मुख्य स्रोत की लाइन टूटने से यह समस्या पेश आई है। विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन जोड़ने में लगे हैं। चौपाल तहसील में भारी बरसात के कारण अभी तक 14 मकान ध्वस्त हो चुके हैं जबकि 112 मकान खतरे की जद में हैं। इन घरों को खाली करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 42 रसोई घर और 55 गोशालाएं बरसात और मलबे की चपेट में आई है जबकि एक व्यक्ति की जान गई है।
चौपाल की खगना पंचायत के अंतर्गत ग्राम टिकरी में रोशन भोटा का मकान भी भारी बारिश से धसने की गिरने की कगार पर है। ग्राम पंचायत देवत में प्रेम जनदेव, चांजू चौपाल में, राकेश का, मझोटली में संतराम थापन का मकान खतरे में है। इन घरों से प्रभावितों ने जरूरी सामान तो निकाल लिया है जबकि वर्षों की जीतोड़ मेहनत से बने मकान को बचाना असंभव हो गया है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस तरह के हादसों को देखते हुए यथासंभव मुआवजा पीड़ित परिवार को शीघ्र प्रदान करें।