फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, water, crisis, chanju, bodhan village,

Rampur Bushahar News: ग्राम पंचायत चांजू दो गांवों दस दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 22 Aug 2023 09:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल और ग्राम पंचायत चांजू के गांव बोधना और बावी के ग्रामीण पिछले दस दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पेयजल किल्लत से करीब 75 परिवार परेशान हैं। लोगों का कहना है कि विभाग से कई बार पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई जा रही है लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधमंडल एसडीएम चौपाल नारायण चौहान को मिला और उन्हें पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल रविंद्र चंदेल ने बताया कि वर्ष 2012 मे गांव के लोगो की मांग पर शंठाखड-बोधना उठाऊ पेयजल स्वीकृत की गई थी जो वर्ष 2018 में लोगों को समर्पित की गई है l हैरानी की बात है कि सरकार से जब यह पेयजल योजना विशेष रूप से बोधना गांव के लिए स्वीकृत की गई है तो इस योजना से इस गांव को पेयजल आपूर्ति क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाना पड़ेगा l इस अवसर पर बार एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र शर्मा, महासचिव भरत भूषण, शिवेंद्र चंदेल, सुरेश चौहान, प्रताप नेगी, लोकेंद्र नेगी, राजेंद्र, हेमचंद चंदेल, दीप राम नेगी, जगदीश और विनय चंदेल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। एसडीएम चौपाल नारायण चौहान ने कहा कि जल शक्ति विभाग को तुरंत पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं जल्द ही लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed