{"_id":"65db4ba54f0703ff4b07a974","slug":"rampur-news-vishwakarama-mahasabha-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-112698-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विश्वकर्मा महासभा चलाएगी सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विश्वकर्मा महासभा चलाएगी सदस्यता अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश देवभूमि विश्व कर्मा महासभा रामपुर ने अध्यक्ष बीएस चौहान की अध्यक्षता में रविवार को रामपुर के खोपड़ी में विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नारायण नेगी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में अध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि विश्वकर्मा महासभा के समाज को मजबूत बनाने के लिए अन्य लोगों को भी संस्था में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर विश्वकर्मा महासभा के जिला प्रभारी भूपेश धीमान ने लोगों को संगठन के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विश्वकर्मा महासभा रामपुर के सदस्य केदार, बबीता, पवना, सोहन लाल, देवेंद्र ,पम्पू, प्रकाश चंद, राजेंद्र, भूपेंद्र, योगेश सोनी, चेतराम,प्रकाश और गोबिंद चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।