{"_id":"64d51fc882ca391da70d96c7","slug":"rampur-news-vipin-elected-no-gazetted-employee-union-president-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-3947-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विपिन बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रामपुर के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विपिन बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रामपुर के अध्यक्ष
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने वीरवार को बैठक का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण के सभागार में आयोजित बैठक में पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र जक्टू की अध्यक्षता में महासंघ के चुनाव संपन्न हुए। इसमें सबसे पहले बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजीव बदरेल ने कार्यकारिणी के पिछली आय-व्यय का ब्यौरा रखा। इसके साथ ही पुरानी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की।
बैठक में विपिन ठाकुर को सर्वसहमति से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रामपुर का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ललित भारती को महासचिव नियुक्त किया गया। चुनाव में करीब 120 कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए अध्यक्ष को अनुमति दी गई है कि वह सात दिन के अंदर इसे पूरा करें। बैठक में एनपीएस जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा, योगराज, बालक राम, कबीर, प्रेम शर्मा, रजनी, अनुराधा, किरण, ललित और दिनेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।