{"_id":"658055a3d07ed32685064856","slug":"rampur-news-urban-council-not-get-budget-for-renovation-work-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-9728-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर को बरसात से हुए नुकसान के छह माह बाद भी नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर को बरसात से हुए नुकसान के छह माह बाद भी नहीं मिली राहत
विज्ञापन
नौ वार्डों में भारी बरसात से पहुंची साढ़े तीन करोड़ रुपये की क्षति, राहत कार्यों के लिए सरकार से नहीं जारी हुई धनराशि
बरसात से सड़कों, रास्तों, डंगों, नालियों और सीवरेज लाइनों को पहुंचा है भारी नुकसान
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर को इस वर्ष प्राकृतिक आपदा से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन छह माह का समय बीतने के बाद भी सरकार और शहरी विकास विभाग से नगर परिषद को एक रुपये की राहत राशि भी जारी नहीं की गई है। ऐसे में नप क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण नप क्षेत्र में रह रहे लोगों में भारी रोष है। गौर हो कि इस वर्ष हुई भारी बरसात से नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में खासा नुकसान हुआ है। बरसात से विभिन्न वार्डों में सड़कों के डंगे ढह गए हैं। इसके अलावा रास्ते, निकासी नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इतना ही नहीं सीवरेज लाइनों और सुरक्षा दीवारों को भी भारी क्षति पहुंची है। इस बार की बरसात ने नगर परिषद को रिकॉर्ड नुकसान पहुंचाया है, जिसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। नगर परिषद के नौ वार्डों में नुकसान का आंकड़ा करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालत यह है कि जुलाई और अगस्त में हुई भारी बारिश से नगर परिषद की व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। नगर परिषद ने सरकार और शहरी विभाग से कई माह पूर्व पत्राचार कर पटरी से उतरी व्यवस्था और मूलभूत कार्यों को पूरा करने के लिए बजट की गुहार लगाई है लेकिन छह माह का समय बीतने के बाद भी सरकार से कोई भी मदद नगर परिषद को नहीं मिल पाई है। ऐसे में आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों, डंगों, निकासी नालियों को दुरूस्त करने के कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं, वहीं सीवरेज प्रणाली भी वैकल्पिक तरीके से चल रही है। बिना बजट नगर परिषद के कार्य कैसे शुरू हो पाएंगे। इसको लेकर नप क्षेत्र की जनता के साथ ही नगर परिषद भी चिंतित है।
कोट्स
नगर परिषद को भारी बरसात के कारण करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार और शहरी विकास विभाग से पत्राचार कर बजट की मांग की गई है। बिना बजट नप के सभी वार्डों में कार्य ठप पड़े हैं।
राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद