{"_id":"652beaeaf6b8318152070ee6","slug":"rampur-news-three-hundred-crore-sanctionfor-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-6920-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल-नावर-कोटखाई में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 300 करोड़ रुपये मंजूर : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल-नावर-कोटखाई में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 300 करोड़ रुपये मंजूर : रोहित
विज्ञापन
शिक्षामंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाओं का किया शिलान्यास, एचपीएमसी के पैकिंग-ग्रेडिंग हाउस का भी लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा जुब्बल-कोटखाई-नावर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन सौ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति की गई है। उन्होंने रविवार को रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र में घांसीधार-खदराला सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत कुठाडी के टुटुपानी में एचपीएमसी द्वारा स्थापित पैकिंग-ग्रेडिंग हाउस का भी जायजा लिया और लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बागवानों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा गांव में सड़कों के सुधरने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और किसानों को अपने उत्पाद फल मंडियों में पहुंचने में कोई असुविधा नहीं होगी। सरकार ने आपदा के समय प्रभावित लोगों का दुख साझा किया और राहत राशि प्रदान करते समय मानवीय स्वरूप को प्राथमिकता प्रदान की। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत पुजारली तीन के फरोग गांव में 15 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने महासू देवता मंदिर को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत पुजारली नंबर चार के टिकरी गांव में 20 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। युवक मंडल टिकरी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवक मंडल को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोती लाल देरटा, उपमंडल दंडाधिकारी रोहड़ू सनी शर्मा, खंड विकास अधिकारी रोहड़ू हितेंद्र शर्मा, पार्टी के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित रहे।