{"_id":"64f0cc20888894dcc8014434","slug":"rampur-news-theog-hatkoti-road-open-after-72-hour-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-4815-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 27 घंटे के ठियोग-हाटकोटी एनएच बहाल, हजारों लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 27 घंटे के ठियोग-हाटकोटी एनएच बहाल, हजारों लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
रोहड़ू। ठियोग-हाटकोटी राजमार्ग 27 घंटे तक बाद वीरवार शाम को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं एनएच बंद होने से मार्ग में फंसे सेब से लदे सैकड़ों वाहन मंडियों के लिए रवाना हो गए हैं। ठियोग-हाटकोटी एनएच 705 चलनैर में भारी भूस्खलन से बुधवार को अवरूद्ध हो गया था। इस वजह से बुधवार रात सड़क पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
सड़क बंद होने से कई लोग भूखे-प्यासे यहां फंसे हुए थे। वीरवार सुबह नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने मशीनों को मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया। दिनभर सड़क को खोलने का कार्य चलता रहा। शाम करीब पांच बजे सड़क को बहाल कर दिया गया। चलनैर में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा अभी भी बना हुआ है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने बताया कि बरसात के दिनों में तो दस दस दिनों तक ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद रही। अब साफ मौसम में भी मार्ग दो दिनों तक अवरूद्ध रहा। इससे सरकार की बदइंतजामी का खुलासा हुआ है। सरकार की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के सहायक अभियंता मनोज भारद्वाज ने बताया कि मार्ग पर काफी अधिक मलबा आ गया था। इसे हटाने के लिए समय लगा। सड़क को बहाल कर दिया गया है।