फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, tab, distributed, for toper,

Rampur Bushahar News: टैब पाकर चमके दसवीं और बारहवीं के टॉपरों के चेहरे

Wed, 27 Dec 2023 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
81 मेधावियों को रामपुर के विधायक नंदलाल ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल रहने वाले उपमंडल के मेधावियों को बुधवार को टैब देकर नवाजा गया। इसके तहत पदम छात्र स्कूल रामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नंदलाल ने वर्ष 2021 और 2022 के टॉपरों को टैब बांटे। टैब पाकर उपमंडल के विभिन्न स्कूलों के 81 मेधावियों के चेहरे चमक उठे। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में आने वाले विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर टैब देकर सम्मानित किया जाता है। सरकार हर वर्ष मेधावियों को टैब वितरित करती है लेकिन कोरोना महामारी के चलते तीन सालों से अव्वल विद्यार्थियों को टैब नहीं मिल पाए थे। बुधवार को योजना के तहत वर्ष 2021 और 2022 के 81 छात्रों को दसवीं और बारहवीं कक्षा में टॉपर आने पर टैब वितरित किए गए। इसमें दसवीं कक्षा के 26 और बारहवीं कक्षा के 55 मेधावी शामिल रहे। कार्यक्रम में विधायक नंदलाल ने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी और भविष्य में भी कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग मेधावी छात्रों को डिजिटल योजना के तहत प्रोत्साहन स्वरूप टैब वितरित कर रहे हैं, जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ता है।

कोट्स
इन मेधावियों को मिला सम्मान
विशेष बात यह है कि दसवीं के 26 छात्रों में 11 छात्र रामपुर के सनशाइन स्कूल के हैं। इसमें सौम्या रांझा ने दसवीं कक्षा में वर्ष 2022 में खंड स्तर पर टॉप किया है, वहीं सोनिया और गुनगुन दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं थी। सम्मानित होने वाल विद्यार्थियों में ऐंजल, अंशिका ठाकुर, अंशिका, प्रियांजल, पारूल, कूतिका, दिव्यांशिका, श्रुति, पल्लवी, सुजल मोई, निशांत, मुस्कान, उमेश, अभिनव, सुषमा, अभिषेक, हिमांशु, आतिश भलूनी, आशीष, धीरज, दिव्यांशी, समीक्षा, किरना सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed