{"_id":"65fecc349de6facd210fb1af","slug":"rampur-news-swip-program-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-113842-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ग्लोरी स्कूल में बताया मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ग्लोरी स्कूल में बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल स्वीप टीम ने शनिवार को ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों को मतदान का महत्व बताया। स्कूल की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम डोडरा क्वार धर्मेश रामाेत्रा ने की। स्पर्धा में विद्यालय के चार अलग-अलग सदनों के 400 से अधिक छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया। इसके पश्चात चार सदनों का मार्च पास्ट हुआ। इसमे रॉयल सदन को विजेता घोषित किया गया। इस दौरान एकता और सामंजस्य के प्रतीक तिरंगे के रंगों के गुबारों का गुच्छा बनाकर हवा में लहराया गया। प्रतियोगिता में योग, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, लंबीकूद, ऊंची कूद और दौड़ में भी प्रतिभागियों ने खूब दमखम दिखाया। प्रधानाचार्य विनय जिंटा और सचिव सुरेन्द्र जिंटा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।