{"_id":"66152a2b8afd0ba6e100f854","slug":"rampur-news-swip-program-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-114457-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिम्मेदार नागरिक बनकर करें मतदान, दूसरों को भी करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिम्मेदार नागरिक बनकर करें मतदान, दूसरों को भी करें प्रेरित
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी यह ठान लें कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग एक जिम्मेदार नागरिक की तरह करना चाहिए। हमें यह नहीं देखना है कि साथ वाले ने अपने मत का प्रयोग किया या नहीं बल्कि कोई अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करता है, तो उसे भी मतदान करने के लिए जागरूक करना चाहिए। यह बात रामपुर में आयोजित स्वीप कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने कही। उन्होंने सभी मतदाताओं को एक जून को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान, वोटर सेल्फी प्वाइंट के जरिये भी मतदाता जागरुकता का संदेश दिया। पदम छात्र स्कूल रामपुर के सभागार में मंगलवार को व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोस चुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शतप्रतिशत बढ़ोतरी के लक्ष्य के साथ लोगों को जागरूक किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं और अन्य लोगों से अपने साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बुशहर बीएड कॉलेज, सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली, पीजी कॉलेज रामपुर, पदम छात्र स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली के विद्यार्थियों ने नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया। विद्यार्थियों ने भाषण के जरिये मतदाताओं को लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निर्भीक होकर धर्म, जाति, वर्ग, भाषा और अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर स्वतंत्र रूप से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा।
इनसेट
विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे अव्वल
स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली के नीरज कपूर प्रथम और सुमन ठाकुर द्वितीय, बुशहर बीएड कॉलेज नोगली के योगिंद्र कपूर तृतीय, नारा लेखन प्रतियोगिता में बुशहर बीएड कॉलेज की श्वेता प्रथम, रचोली स्कूल की ईशिता द्वितीय और पीजी कॉलेज के अंकित तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में बुशहर बीएड कॉलेज नोगली के जतिन, अशिमा, रचोली स्कूल की संध्या, पदम छात्र स्कूल और सर्वपल्ली बीएड कॉलेज नोगली के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता, नोडल अधिकारी स्वीप विपिन शर्मा और पीपी दुल्टा सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट
- स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा में रामपुर के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम निशांत तोमर, इलेक्शन कानूनगो देविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।