फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, swip, program, nogali, school,

Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में बताया मताधिकार का महत्व

Thu, 11 Apr 2024 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
चौकन्ना वोटर लोकतंत्र की सफलता की गारंटी : पुष्पा नंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर भारत चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विशेष रूप से स्वीप अभियान के तहत ग्रामीणों, युवाओं और छात्र वर्ग को मतदान और मताधिकार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत रानी रत्ना कुमारी मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में भी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। कार्यक्रम में समन्वयक अशोक शर्मा, संजीव नेगी, पवन सनाटू और स्कूल के नोडल ऑफिसर नरेन लक्टू ने स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्य, वोटर की शिक्षा और जागरुकता पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों और अन्य श्रोताओं को मतदान की आवश्यकता और इसके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य पुष्पा नंद ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एक चौकन्ना वोटर ही किसी लोकतंत्र की सफलता की गारंटी है। समाज के सभी लोगों को अपने मत का महत्व पहचानना जरूरी है। मतदान में सभी की भागीदारी से मजबूत और स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण संभव है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं से अपने मत का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed