{"_id":"65b7b23ff8c78d2fe402f7e4","slug":"rampur-news-student-came-form-kerla-educational-tour-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-111535-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: केरल की शिक्षा प्रणाली से रूबरू हुए कुल्लू जिले के 18 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: केरल की शिक्षा प्रणाली से रूबरू हुए कुल्लू जिले के 18 विद्यार्थी
विज्ञापन
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत किया शैक्षणिक भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। समग्र शिक्षा अभियान हिमाचल प्रदेश द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के छह जिलों के 112 विद्यार्थियों ने दस दिवसीय केरल के शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया। इसमें जिला कुल्लू के 18 विद्यार्थी भी शामिल रहे। समग्र शिक्षा हिमाचल से एक भारत श्रेष्ठ भारत राज्य समन्वयक वर्षा सूद और जिला कुल्लू के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में कार्यरत प्रवक्ता कुंदन शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम में श्रीपद्मनाभ स्वामी मंदिर, कोवलम बीच, शंगमुंगम बीच, केरला जूलॉजिकल पार्क सहित विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दौरा किया। विद्यार्थियों ने कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के विहंगम दृश्य का साक्षात अवलोकन किया। विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए राज्य परियोजना निदेशालय से समन्वयक वर्षा सूद, गीतिका नेगी, रंजना, चंबा से शिक्षक अजय कपूर, सभी एस्कॉर्ट अध्यापकों, पैराडाइज टूर एजेंसी और समन्वयक जीत राणा का का आभार जताया। भ्रमण में शिक्षा खंड आनी से ख्याति शर्मा, काव्यांश, नैंसी, तमन्ना, खंड बंजार से अनुष्का, देवेंद्र, शालू, खंड निरमंड से साक्षी, वितर्ष, मनाली से नविता, सैंज से रंजना तमांग, खंड कुल्लू से संस्कृति शर्मा, मुस्कान, प्रीति, लकी राज, समीर, आर्यन और अरमान शामिल रहे।