फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, stone crusher plant closed near broni khad

Rampur Bushahar News: नेशनल हाईवे पांच पर ब्रौनी खड्ड में बंद किया स्टोन क्रशर प्लांट

Thu, 31 Aug 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
सुभाष सेन
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं देश की सीमा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे पांच ब्रौनी खड्ड में प्रशासन ने एक स्टोन क्रशर को बंद कर दिया है। यहां लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालत यह है कि आए दिन हो रहे भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे ब्रोनी खड्ड में अवरुद्ध हो जाता है। इससे हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यहां पर कच्ची मिट्टी और पहाड़ी की लगातार हो रही कटिंग के कारण सैकड़ों मीटर सड़क धंसती जा रही है।

इससे किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला जिले के हजारों लोगों को यहां पर आवाजाही करना खतरों भरा बना हुआ है। करीब सात सौ मीटर सड़क के साथ लगते स्टोन क्रशर प्लांट को भी इसके लिए जिम्मेवार माना जा रहा है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने स्टोन क्रशर प्लांट को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में उचित कार्रवाई को लेकर खनन अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


गौर हो कि नेशनल हाईवे पांच तिब्बत सीमा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। देश सीमा पर असलाह, बारूद और रसद इसी मार्ग से पहुंचाई जाती है। वहीं किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले के लोगों की आवाजाही का भी यह 12 माह चलने वाला मार्ग है। मार्ग पर झाकड़ी के पास ब्रौनी खड्ड में साल दर साल नेशनल हाईवे धंसता जा रहा है। इससे नेशनल हाईवे प्राधिकरण को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कई वर्षों से यहां स्टोन क्रेशर प्लांट चल रहा है, जिसे क्षेत्र के लोग भूस्खलन और एनएच के धंसने के लिए जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। ब्रौनी खड्ड के साथ पहाड़ की लगातार हो रही कटिंग के चलते खड्ड का दायरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यहां भारी भूस्खलन और भूमि धंसाव का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी बीते दिनों स्टोन क्रशर को बंद करवाने की मांग प्रशासन से की थी, जबकि नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने भी अंदेशा जताया था कि कहीं स्टोन क्रशर के कारण भूस्खलन तो नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने स्थानीय प्रशासन को पत्र जारीकर स्टोन क्रशर प्लांट को कुछ समय के लिए बंद करने की मांग की थी। बीते दिनों सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपदा के दृष्टिगत स्टोन क्रशर बंद करवाए हैं।

प्रदेश में हुई प्राकृतिक आपदाओं को मद्देनजर सरकार ने खतरनाक बनी पहाड़ियों में हो रहे कटान को रोकने के भी निर्देश दिए हैं। एनएच प्राधिकरण रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि ब्रौनी खड्ड में एनएच को हो रहे नुकसान को देखते हुए प्रशासन से स्टोन क्रशर बंद करने की मांग की गई है।


एनएच प्राधिकरण की मांग को देखते हुए ब्रौनी खड्ड में चल रहे स्टोन क्रशर प्लांट को बंद करवाया गया है। संबंधित खनन अधिकारी को भी नोटिस जारी कर मौके का जायजा लेने के लिए कहा गया है।

निशांत तोमर, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed