{"_id":"65477d6065a31c0c5a0a24f6","slug":"rampur-news-state-cultural-compition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7820-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पद्म स्कूल रामपुर में 11 जिलों से आए 400 प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पद्म स्कूल रामपुर में 11 जिलों से आए 400 प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
छात्र वर्ग की अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के बाद अब रामपुर के पद्म छात्र स्कूल राज्यस्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए तैयार है। रविवार पद्म छात्र स्कूल में दो दिवसीय राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा शिक्षा उपनिदेशक सीएल भंडारी ने किया। उनके साथ एडीपीईओ नीना कथनाइक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में रविवार से छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें में 11 जिलों के 400 प्रतिभागी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहले दो दिन छात्र तो अगले दो दिन में छात्राएं भाग लेंगी। इसमें भाषण प्रतियोगिता, एकल गान, समूह गान, एकांकी और लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर पदम छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।