फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, state, apple, producer, association,

प्रदेश में सेब की खेती बनी घाटे का सौदा : सिंघा

Mon, 25 Dec 2023 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
सेब उत्पादक संघ के रामपुर में आयोजित राज्य सम्मेलन में बागवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश में सेब की खेती घाटे का सौदा बन गया है। हिमाचल प्रदेश का बागवान बेहतर सेब पैदा तो करता है, लेकिन सेब की मंडी में उससे लूट हो जाती है। किसान और बागवान आढ़तियों से अपने पैसे भी नहीं ले पा रहे हैं। यह बात सेब उत्पादक संघ के रामपुर में आयोजित राज्य सम्मेलन में पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कही। उन्होंने कहा कि सेब मंडी में नियंत्रण करने का जो कानून है, उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार सेब किलो के हिसाब से बिकेगा। मंडी में 24 किलो से अधिक सेब नहीं बेचा जाएगा लेकिन मंडी के अंदर जो आढ़ती ने तय किया वही हुआ और 40 किलो की पेटी भी बिक गई। करोड़ों का रुपये आढ़तियों ने बागवानों का दबाकर रखा है जो बागवानों को अभी तक नहीं मिल पाया है। रामपुर में आयोजित सेब उत्पादक संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन में सेब उत्पादकों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई और रणनीति बनाई। इस दौरान सेब उत्पादकों ने आरोप लगाया कि किसानों की सब्सिडी बंद करके बड़े उद्योगपतियों को कोल्ड स्टोर लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। सम्मेलन में 18 ब्लाॅकों से 89 प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन में सेब के खेती पर चर्चा की गई। राज्य अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि खेती में जो लागत लग रही है और खेती के सभी उपकरण महंगे हो रहे हैं। इसके कारण बागवानों की आय में कटौती हो रही है जो बागवानों के लिए घाटे का सौदा हो रहा है। 18 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक चंडीगढ़ में राष्ट्र स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें बागवानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed