{"_id":"64a4565d4bffebe3410a97b6","slug":"rampur-news-sports-news-virgarh-kumarsen-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2193-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वीरगढ़ में 31 स्कूलों के 212 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वीरगढ़ में 31 स्कूलों के 212 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वीरगढ़ में कुमारसैन खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई।
मंगलवार को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला खेमराज भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिता में कुमारसैन खंड के 31 स्कूलों के 212 छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के आग्रह पर उपनिदेशक ने खेलकूद मैदान की बाउंड्री वाल के लिए 7 लाख, 28 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। इसके अलावा विद्यालय में शिक्षकों की कमी सहित अन्य सुविधाओं को पूरा करने का भी आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मार्चपास्ट में सभी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें राजकीय तेशान स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल चौहान और स्थानीय पंचायत के प्रधान सुनील चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।