फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, started,

Rampur Bushahar News: 24 स्कूलों की 450 खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुधवार को लूहरी परियोजना के वित्तीय प्रमुख नंदलाल बतौर कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिरकत की। विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 24 स्कूलों की करीब 450 छात्रा खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा के जौहर दिखाएंगी।
विज्ञापन


वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज और योग के अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है।
विज्ञापन


लड़कियां आज हर क्षेत्र में लड़कों से बेहतर काम कर रही हैं। खेल में भी हमारे देश और प्रदेश की लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल कर रही हैं। इस अवसर पर खंड समन्वयक आरसी गुप्ता, खंड खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, छात्रा खेल प्रभारी चंद्र बदरेल, देवेंद्र लक्टू और सुभाष रांझा के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed