{"_id":"65ca0bdb59579bb77207fe18","slug":"rampur-news-sports-news-royal-cricket-cup-started-from-20th-february-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112077-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में 20 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में 20 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए खेल मैदान आनी में रॉयल क्रिकेट कप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में सोमवार को यूथ क्लब की बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई। यूथ क्लब के अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष 2024 का आयोजन होगा। इसमें 128 टीमों ने पंजीकरण करवा लिया है। युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने के लिए खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 20 फरवरी से रॉयल क्रिकेट कप शुरू होगा। प्रतियोगिता का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। आनी प्रशासन और प्रेस क्लब की टीम भी मैच खेलेगी। बैठक में रॉयल कप के आयोजन की रुपरेखा तैयार कर ली गई है। इस मौके पर सचिव नवीन ठाकुर, सह सचिव विजय विजु, उपाध्यक्ष विकी, विजय ठाकुर, रूपेंद्र ठाकुर, संजय, संतोष, अनिल, राजीव, सन्नी और राकेश बिन्नी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।