{"_id":"654b7f35bf7b28e49302dcfa","slug":"rampur-news-sports-news-kharga-win-kabaddi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-7955-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कबड्डी में रामपुर को हराकर खरगा ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कबड्डी में रामपुर को हराकर खरगा ने जीता खिताब
विज्ञापन
चाटी में आयोजित खेलकूद स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने दिखाए जौहर
100 मीटर दौड़ में रौनक और राखी अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एकल अभियान के तहत अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चाटी में किया गया। प्रतियोगिता में अंचल के 11 संचों के 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकल ग्राम संगठन अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। इसकी अध्यक्षता रंजीत ठाकुर आंचल अध्यक्ष रामपुर ने की। छात्र वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में खरगा ने पहला और रामपुर ने दूसरा स्थान पाया। वहीं छात्रा वर्ग में भी खरगा प्रथम रहा। वहीं अर्सू ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रौनक ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि रोहन दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में राखी ने बाजी मारी। इसके अलावा सृष्टि ने दूसरा स्थान, 200 मीटर दौड़ में प्रिंस ने पहले स्थान पर रहे। अभिनय ने दूसरा, स्नेहा ने पहला और किजंल दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में सुमित ने पहला, कुशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में रौनक प्रथम, सुमित ने दूसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग में स्नेहा ने पहला, सृष्टि ने दूसरा, ऊंचीकूद में साहिल ने पहला और अभिषेक ने दूसरा, छात्रा वर्ग में किंजल ने पहला स्थान पाया। समापन समारोह में जगातखाना पंचायत के प्रधान सतीश कुमार शाह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बख्खन पंचायत के प्रधान मितलेश, राकेश कायथ, योगा शर्मा, योगराज, लता, सुनीता, रेजा, पूजा, सीमा, वीना, रेखा, जियामणी, इंदिरा देवी, पार्वती और अंजना सहित अन्य मौजूद रहे।