फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, kabaddi, turnament, rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में आज होगा राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 30 Oct 2023 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
पद्म छात्र स्कूल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, नशा छोड़ने का दिया जाएगा संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में नवंबर माह में शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पूर्व प्रशासन और बुशैहर कबड्डी संघ राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। मंगलवार को इस प्रतियोगिता का आगाज होगा, जिसमें प्रदेश की टीमें आपस में भिड़ेंगी। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंगलवार से रामपुर के पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। 11 से 14 नवंबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पूर्व प्रशासन और बुशैहर कबड्डी संघ द्वारा तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 31 अक्तूबर से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता दो नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में यूथ एंड स्पोर्ट्स बिलासपुर, सांई हॉस्टल बिलासपुर, खेलो इंडिया सेंटर नालागढ़, जिला शिमला, ग्रीन स्पोर्ट्स क्लब सुंदरनगर, बीबीएन नालागढ़ और श्री रुद्रा स्पोर्ट्स अकादमी ऊना की टीमें भाग लेंगी। तीन दिन तक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पद्म छात्र स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बुशैहर कबड्डी संघ रामपुर के प्रवक्ता संजय नेगी ने बताया कि 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर से आईं सात टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा छोड़ो, खेल खेलो के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed