फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, jhakri, school

Rampur Bushahar News: फुटबाल में व्यास और बास्केटबाल में सतलुज सदन प्रथम

Sat, 28 Oct 2023 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मटकी सजावट में अनुषा शर्मा ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में अंतरसदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र वर्ग की बास्केटबाल स्पर्धा कक्षा छठी से आठवीं और फुटबाल स्पर्धा कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए आयोजित हुई। प्रतियोगिता के तहत नौंवी से बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, कक्षा छठी से आठवीं की छात्राओं के लिए मटकी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सह शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली, दूसरी कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता, तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने खेल के मैदान में फुटबाल और बास्केटबाल मुकाबलों का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीतने के लिए प्रेरित करते हुए खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी खेल प्रतिभागियों के खेल की प्रसंशा करते हुए आने वाली दूसरी प्रतियोगिताओं के लिए भी इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। छात्र वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में व्यास सदन प्रथम, सतलुज सदन द्वितीय, यमुना सदन तृतीय और रावी सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। बास्केटबाल में सतलुज सदन प्रथम, व्यास सदन द्वितीय, रावी सदन तृतीय और यमुना सदन चौथे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में व्यास सदन प्रथम, सतलुज द्वितीय, यमुना तृतीय और रावी सदन चतुर्थ रहा। मटकी सजावट में व्यास सदन पहले, रावी दूसरे, सतलुज और यमुना सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहली कक्षा के अंग्रेजी कविता पाठ में दिन्वी, समायरा नेगी प्रथम, हार्दिक, इवान द्वितीय, शिवाय, ओजस तृतीय जबकि भव्य नोरा को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। दूसरी कक्षा में कर्तव्या, शौर्यवीर प्रथम, जीवा, परीक्षा द्वितीय, देविशी, नियति तृतीय और सात्विक, अद्वैता को सांत्वना पुरस्कार, बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट में कक्षा तीसरी से दृदित्वी, आहना प्रथम, निमिषा, कायरा द्वितीय, अवनि, दिव्यांशी तृतीय, कायरा, हैरिस सांत्वना, कक्षा चौथी से रान्या, आकांक्षा प्रथम, तेजल, जानवी द्वितीय, अर्याश, अंशिता तृतीय, कक्षा पांचवीं से सुहासिनी, एरिक रुद्र प्रथम, वाणी, अन्वय द्वितीय, आरव, मंदार्वा तृतीय, मटकी सजावट प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से कक्षा छठी से अनुषा शर्मा प्रथम, आठवीं कक्षा से नायशा बीजू द्वितीय और प्रिशा सिंह आठवीं कक्षा की छात्रा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed