फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, criket, brazil tiger shikari win,

Rampur Bushahar News: ब्राजील टाइगर शिकारी बना नगेला कप का चैंपियन

Mon, 15 Apr 2024 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
जॉनी चौहान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, रमेश कायथ चुने गए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
विज्ञापन


विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी से नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की 12/20 वैली के कीम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर ब्राजील टाइगर शिकारी जगूणी की टीम ने कब्जा जमाया है। युवक मंडल नगेला कीम की ओर से आयोजित नगेला प्रीमियर लीग में खिताबी मुकाबला ब्राजील टाइगर शिकारी जगूणी और एसडीएमसी जकधार के बीच खेला गया। इसमें जकधार की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में मात्र 32 रन ही बना पाई। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी जगूणी की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में देवठी पंचायत के प्रधान संजीव कायथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर नवाजा। क्लब के अध्यक्ष अजय और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए। प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में खिलड़ियों की छिपी प्रतिभा निखर कर आती है, वहीं खेल से अनुशासन सीखने और भाईचारे की भावना का बल मिलता है। इसके अलावा खेलकूद युवाओं को नशे जैसी बुरी कुरीतियों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाता है। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये की राशि और कप, उप विजेता टीम को 50,000 और ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जकधार टीम के जॉनी चौहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया। इसके अलावा ब्लैक पैंथर कलेडा टीम के रमेश कायथ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रवि को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इस मौके पर क्लब के सचिव चंद्र शेखर, बॉब चौहान, अक्षु कायथ, चिकू कायथ, सौरव कायथ, महेश नोहरा, सनम कायथ, साहिल मेहता, विनोद मेहता, पंकज, लखन, सतीश, दीपक और काकू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed