{"_id":"65b648acf1b46fcb6603b8f3","slug":"rampur-news-sports-news-cricket-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-111516-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के पाटबंगला मैदान में एक फरवरी से बरसेंगे चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के पाटबंगला मैदान में एक फरवरी से बरसेंगे चौके-छक्के
विज्ञापन
ब्लैक बॉयज रामपुर अविनाश की याद में करवाएगा क्रिकेट प्रतियोगिता
रामपुर बुशहर। ब्लैक बॉयज रामपुर एक फरवरी से एचपीयू क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अविनाश नेगी की याद में क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन करेगा। अविनाश ब्लैक बॉयज टीम के भी कप्तान रहे हैं। बता दें कि बीते साल भारी बरसात में बालूगंज स्थित शिव मंदिर हादसे में जान गंवाने वालों में अविनाश भी शामिल थे। प्रतियोगिता के लिए 16 टीमों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता 1 से 10 फरवरी तक पाटबंगला मैदान में होगी। क्लब के मुख्य सलाहकार दुर्गा प्रसाद और अध्यक्ष दयाल कायथ ने बताया कि प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को एक लाख नकद रुपये समेत कप से नवाजा जाएगा। उपविजेता 50,000 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 7,500 व ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, कीपर और क्षेत्ररक्षक को 3,100 रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। मैच नॉकआउट आधार पर होंगे। संवाद