{"_id":"65abccdfafe93ba33c08fc8b","slug":"rampur-news-sports-news-cricket-moksha-boys-win-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-11244-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मोक्ष बॉयज मतरेवल ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मोक्ष बॉयज मतरेवल ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
संजीव ने मेन ऑफ दी मैच का खिताब किया अपने नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिव मंदिर कल्याण समिति शरण कांदल में आयोजित विंटर कप खवारु क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब मोक्ष बॉयज मतरेवल ने अपने नाम किया है। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में रामपुर के विधायक नंदलाल के बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विंटर कप खवारू में 80 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टूपिड बॉयज नोगली और मोक्ष बॉयज मतरेवल के बीच खेला गया। मोक्ष बॉयज मतरेवल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। स्टूपिड बॉयज नोगली ने मोक्ष बॉयज मतरेवल को 107 रनों का लक्ष्य दिया। मोक्ष बॉयज मतरेवल की टीम ने 9.3 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर विंटर कप खवारू पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी मैच 47 रन बनाने वाले मोक्ष बॉयज मतरेवल के संजीव के नाम रहा। प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट स्टूपिड बॉयज नोगली के शुभम, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मैड बॉयज कमलाऊ के नवीन चौहान काका, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मोक्ष बॉयज मतरेवल के अंकित, सर्वश्रेष्ठ कीपर मोक्ष बॉयज मतरेवल के दीक्षु को चुना गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक नंदलाल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व के लोगों की पसंद है। खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत प्रधान रीना ठाकुर, ब्लॉक समिति सदस्य सुदेश कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेसी राम आसरे ठाकुर, देवेंद्र चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कांता, बीसीसी उपाध्यक्ष राजेश लार्जू, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अश्वनी शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष तरुण कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।