{"_id":"64a4558c6724e7d8e409cc94","slug":"rampur-news-sports-news-cricket-kelvi-win-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2191-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भलून को हराकर ब्राइट स्टार केवली बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भलून को हराकर ब्राइट स्टार केवली बना चैंपियन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत के ब्रांदली में आयोजित चतरखंड क्रिकेट क्लब ब्रांदली की क्रिकेट प्रतियोगिता पर ब्राइट स्टार केवली ने कब्जा जमाया है। स्पर्धा में रामपुर, रोहड़ू, ननखड़ी, कुमारसैन, ठियोग और त्यूणी (उत्तराखंड) की टीमों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला ब्राइट स्टार केवली और यंग स्टार भलून के बीच खेला गया। इसमें केवली की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत्त उपसेनानी आईटीबीपी ठाकुर दास देष्टा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर नवाजा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। मुख्यातिथि ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। समीर कायथ को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
आयोजक कमेटी ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महिला मंडल ब्रांदली, कड़ैली और करशौली का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस मौके पर लायक राम पौंड, किशन ठाकुर, दीपक चौहान, अनिल बिष्ट, संजीव पौंड, हैप्पी बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, सन्नी पालसरा, बोनी कुंद्रा, अविनाश, संजीव, अनूप, अजय, मोनू और अंकित सहित अन्य मौजूद रहे।