फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket, jitata, win

Rampur Bushahar News: जिताटा टीम ने जीती पीयूष मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 29 Jan 2024 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रोहड़ू। इंदकली में शलोनू स्पोर्ट्स क्लब कांसाकोटी की ओर से आयोजित पियूष ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जिताटा टीम ने अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में रजनीश ठाकुर और जाकिर हुसैन ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। स्पर्धा में क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला जिताटा और कांसाकोटी टीम के बीच खेला गया। इसमें टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिताटा टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 101 रन बनाए लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांसाकोटी की टीम 82 रनों पर ही सिमट गई। फाइनल मैच को जिताटा टीम ने 19 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में मैन ऑफदी मैच का खिताब जिताटा टीम के रोहित को दिया गया। मैन ऑफ दी सीरीज के पुरस्कार से जिताटा टीम के मुकेश राणा को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ गेंदबाज गुमना टीम के काकू, श्रेष्ठ विकेट किपर केवली टीम के विक्की संग्रेल, श्रेष्ठ बल्लेबाज जिताटा टीम के मुकेश को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed