फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket, jitata, win, matches

Rampur Bushahar News: एनआरसी जिताटा ने जीती बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 24 Apr 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में रंटाडी की टीम को दी मात, मुकेश बने मैन ऑफ दी सीरिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव में नवयुवक मंडल भौंडा की ओर से आयोजित तीसरी ग्रामीण स्तरीय बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता बीपीएल संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एनआरसी जिताटा ने रंटाडी की टीम को हराकर जीत हासिल की। 31 दिनों तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से 128 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रंटाडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों मे एनआरसी जिताटा की टीम को जीत के लिए 71 रन का लक्ष्य रखा। जीताटा की टीम ने केवल चार ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ दी मैच बल्लेबाज मुकेश ने छह छक्कों के साथ 53 रन बनाए। प्रतियोगिता में एनआरसी जिताटा की टीम को प्रथम पुरस्कार नकद इनामी राशि से नवाजा गया। रंटाडी की टीम को उपविजेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनआरसी जिताटा के बल्लेबाज मुकेश को मैन ऑफ द सीरिज, श्रेष्ठ बल्लेबाज के साथ फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच से नवाजा गया। जिताटा टीम के विदेश को श्रेष्ठ विकेट कीपर चुना गया। नवयुवक मंडल भौंडा के प्रधान राजदेवा एवं मुख्य सलाहकार सुरेंद्र दत्ता ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी टीमों के खिलाड़ियों एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों ने समन्वय से पूरा किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में नशा व अन्य प्रकार की कुरीतियों का त्याग कर स्वस्थ समाज की स्थापना करना युवक मंडल का लक्ष्य है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सहयोग करने वाले ग्रामीणों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed