फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket, jaguni, kasha, win matches,

Rampur Bushahar News: काशा और जगूणी टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sun, 28 Jan 2024 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में काशा और जगूणी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। महासू क्रिकेट क्लब थेडा द्वारा ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 64 टीमें भाग ले रही हैं। रविवार को तकलेच में चैलेंजर कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हुए। नेहरा और जगूणी की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में जगूणी ने बाजी मारी। नेहरा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 64 रन बनाए। इसमें अनिल मेहता ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी जगूणी की टीम से ईश्वर ने शानदार 31 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा काशा और कोटगढ़ के बीच खेले गए मैच में कोटगढ़ की टीम मात्र 39 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह से काशा की टीम ने जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्लब के अध्यक्ष सोनू मजटू, उपाध्यक्ष रॉकू जिहान, मुख्य सलाहकार जगू मजटू, बंटी मजटू, बॉबी मजटू, शीटू भलूनी और लाल सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख नकद राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 50 हजार व ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed