फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket, darkali, panchyat

Rampur Bushahar News: चांदी कप पर एशियन डायनामाइट कंडी ने जमाया कब्जा

Sat, 18 May 2024 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
अक्षु प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मेक्सी चुने गए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत के खूबसूरत ग्रीन पार्क सटू मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में एशियन डायनामाइट ने चांदी के कप पर कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबला एशियन डायनामाइट कंडी और खंटू वॉरियर्स सेरी मझाली के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में दरकाली पंचायत के प्रधान गुलजारी सानी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। युवक मंडल दरकाली द्वारा आयोजित सिल्वर कप में 32 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सेरी मझाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें उन्होंने निर्धारित 10 ओवर में 116 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी कंडी की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 7.2 ओवर में नौ विकेट से विजय हासिल की और चांदी के कप पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीप ठाकुर ने 17 गेंद में 53 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर अक्षु को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं मेक्सी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, दिशु को सर्वश्रेष्ठ कीपर, प्यारे लाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और इमर्जिंग प्लेयर अतुल चुने गए। इसके अलावा डीजे बॉयज रोपड़ू को डिसिप्लिन टीम के खिताब से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 51,000 रुपये नकद राशि और चांदी के कप से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी से नवाजा। मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी की प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की। इस मौके पर उपप्रधान दरकाली पंचायत निजु राम पाकला, युवक मंडल अध्यक्ष राम पाकला, उपाध्यक्ष अक्षय बदरेल, सतीश बदरेल, पुनीत, लकी, देशराज, विजय, राजेश, भूपेंद्र, गोविंद, जगदीश और शुभम सहित कई अन्य मौजूद रहे।

इनसेट
रस्साकशी में शरनाल की टीम बनी विजेता

प्रतियोगिता के समापन समारोह में महिलाओं की रस्साकशी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। रस्साकशी में विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने दमखम दिखाया। महिला मंडल शरनाल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं दरकाली की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 2,500 और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 1,500 रुपये की राशि से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed