फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket, badshah boys seri, majholi win, cricket, trophy

Rampur Bushahar News: बादशाह बॉयज सेरी-मझाली ने जीती पटैना क्रिकिट प्रीमियर लीग

Sun, 05 May 2024 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को 77,000 और ट्रॉफी से नवाजा, सुशील सोनी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
विज्ञापन

रस्साकशी में महिला मंडल कूहल वार्ड नंबर चार की टीम बनी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 12/20 वैली की कूहल पंचायत के पटैना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर बादशाह बॉयज सेरी-मझाली की टीम ने अपने नाम की है। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बादशाह बॉयज सेरी मझाली और केएफसी चाटी के बीच खेला गया। इसमें सेरी मझाली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। चाटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 78 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के लिए हैप्पी ने सर्वाधिक 21 रन, काकू ने 17 और कुश ने 15 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरी मझाली ने तीन गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर खिताब अपने नाम किया। सुशील सोनी ने शानदार 45 रन की नाबाद पारी खेली। सुशील को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब हैप्पी और सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर मीकू चुने गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी ओजस्वी विजय भंडारी, कैदार भलूणी और कूहल पंचायत प्रधान मीरा खाची बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं पंचायत सचिव गोकुल, वार्ड सदस्य जीत भंडारी, अध्यक्ष देवता छिज्जा कालेश्वर महादेव कमेटी देवठी बिहारी लाल डाहरी, चतर सिंह खाची, मिल्क सोसायटी कूहल अध्यक्ष रतन बरजू और सागर घंडी विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। युवक मंडल पटैना के अध्यक्ष हरीश मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पटैना प्रीमियर लीग में 64 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 77,000 रुपये नगद राशि और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 35,000 और ट्रॉफी से सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने युवक मंडल पटैना को 25,000 कूहल पंचायत प्रधान मीरा खाची ने 10,000 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। अपने संबोधन में मीरा खाची ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में महिला मंडलों की रस्साकशी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इसमें महिला मंडल कूहल वार्ड नंबर चार की टीम विजेता बनी। महिला मंडल थडा उपविजेता बनी। रस्साकशी विजेता टीम को 41,00 रुपये और उप विजेता टीम को 21,00 रुपये की नगद राशि से नवाजा गया। इस दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला मंडलों को मुख्यातिथि ने दो-दो हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया। युवक मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर जयपाल भंडारी, भूपेश खाची, हुकम भंडारी, रवि वर्मा, जीवन पांडे, लकी भंडारी, अनुज खाची, चंद्र खाची, अनिल मेहता, देवेंद्र भंडारी, भूप सिंह चौहान, शिशुपाल खाची सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed