फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, arnika singh, national shooting competition,

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय शूटिंग अर्निका सिंह छठे स्थान पर

Thu, 11 Jan 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। डीएवी स्कूलों की राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में डीएवी रिकांगपिओ की छात्रा अर्निका सिंह ने देशभर में छठा रैंक हासिल किया है। 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 मुकाबले में 9वीं की छात्रा अर्निका सिंह ने यह मुकाम हासिल किया है। डीएवी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में 4 और 5 जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूर्व किन्नौर और शिमला जिले के विद्यालयों के बीच इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में बीते दिसंबर में आयोजित क्लस्टर स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में अर्निका सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अर्निका की इस उपलब्धि पर डीएवी स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ उनके माता-पिता और लोगों ने खुशी जाहिर की है। उम्मीद जताई की अर्निका आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed