{"_id":"66042074374b4647f003aab2","slug":"rampur-news-sports-meet-sarvpalli-radhakrishanan-institute-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113935-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान नोगली (बालना) में बुधवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। सर्वपल्ली के प्रांगण में चारों सदनों द्वारा परेड से स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र और छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे समाज में भावी शिक्षक की भूमिका अदा करने में अपना योगदान दे सकें। चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में इंडोर और आउटडोर गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसमें चेस, टेबल टैनिस, कैरम, वॉलीबाल, किक्रेट, खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी, थ्री लेग रेस, 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो और ऊंचीकूद जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें संस्थान के गांधी सदन, विवेकानंद सदन, टैगोर सदन और अरबिंदो सदन के प्रशिक्षु छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं।