{"_id":"65fc39e599ecab162a01bee4","slug":"rampur-news-sports-meet-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113717-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लंबी कूद में रितिका और रोहित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लंबी कूद में रितिका और रोहित प्रथम
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज की वार्षिक प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पाटबंगला मैदान में किया गया। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की दस टीमों ने ट्रैक इवेंट और फील्ड इवेंट में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि और कर्नल नरेश विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजन के संयोजक डॉ विद्या बंधु नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बेहतर करता है। खेल सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। जीवन के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। डॉ विद्या बंधु नेगी ने कहा कि हर साल महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह से पहले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं को प्रतिभाओं के प्रदर्शन के लिए मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा मोबाइल फोन और नशे की लत में फंसता जा रहा है। महिला वर्ग की लंबीकूद में रितिका नेगी प्रथम, दिव्या द्वितीय, गोला फेंक में श्रुति प्रथम, रिचा नेगी द्वितीय, चक्का फेंक में श्रुति प्रथम और रितिका नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में वीना प्रथम, रुबीना द्वितीय, 1,500 मीटर की दौड़ में श्रुति प्रथम, सृष्टि द्वितीय, 800 मीटर में श्रुति प्रथम, दिव्या द्वितीय स्थान और 400 मीटर की दौड़ में रितिका नेगी प्रथम, अवंतिका ने द्वितीय प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की लंबीकूद में रोहित प्रथम, साहिल द्वितीय, गोला फेंक में अभिषेक प्रथम, रजत द्वितीय, चक्का फेंक में सौरभ प्रथम, रजत द्वितीय, 1,500 मीटर की दौड़ में अंकुश प्रथम, नकुल द्वितीय, 800 मीटर की दौड़ में नकुल प्रथम, विवेक शर्मा द्वितीय, 400 मीटर में रितिक प्रथम, प्रवीण द्वितीय और भाला फेंक में निखिल बिष्ट प्रथम, करण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।