फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, spain inauguration, kinnaur,

Rampur Bushahar News: 25.50 लाख से निर्मित रावा-विकासनगर स्पैन लोकार्पित

Mon, 04 Sep 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
rampur news, spain inauguration, kinnaur,
किन्नौर जिले की बरी पंचायत में स्पेन का उद्घाटन करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : जन संपर्क वि
भावानगर (किन्नौर)। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने निचार उपमंडल के विकासनगर में 25.5 लाख रुपये की राशि से निर्मित रावा से विकासनगर स्पैन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की स्पैन के बनने से क्षेत्र के किसानों और बागवान सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलगी।
विज्ञापन


इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने सुंगरा पंचायत के बारो भादो मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर समृद्ध एवं पारंपरिक संस्कृति के लिए पूरे देश भर में जाना जाता है। यहां की वेशभूषा, खानपान, मेले एवं त्योहार अपने आप में एक अलग पहचान रखते हैं, जिससे जिला किन्नौर की एक अलग पहचान कायम है। उन्होंने बारो भादो मेले के सफल आयोजन के लिए उचित राशि का प्रावधान करने, साकिचरंग मंदिर के निर्माण के लिए बजट प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने महिला मंडल बारो साकिचरंग की महिलाओं की सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही। जनसभा के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है और लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे पूर्व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बरी पंचायत के विकासनगर में भी जनसभा को भी संबोधित किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का बरी पंचायत पहुंचने पर ग्राम पंचायत प्रधान छूनित डोलमा और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, किनफेड चेयरमेन चंद्रगोपाल नेगी, बिक्रम सिंह, जगदीश नेगी, राकेश नगी और अमृत लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed