फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, shukh ashray, scheme,

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से संवरेगा रामपुर के 38 लाभार्थियों का जीवन

Sun, 18 Feb 2024 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
योजना के तहत अनाथ बच्चों की शिक्षा, मकान और विवाह का खर्चा उठा रही है प्रदेश सरकार
विज्ञापन


चार लाभार्थियों को घर बनाने के लिए मिलेगी मदद, बेसहारों के लिए वरदान साबित होगी योजना
सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। अपने माता-पिता को खो चुके पात्रों के लिए सुक्खू सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना लाभकारी साबित हो रही है। योजना के तहत रामपुर उपमंडल के 38 लाभार्थी चयनित हुए हैं, जिनकी प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा, कोचिंग, खानपान, घर और विवाह का खर्च सरकार वहन करेगी। क्षेत्र के चार पात्र लोगों को इस योजना के तहत घर बनाने के लिए भी मदद की जा रही है। गौर हो कि बीते वर्ष मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की घोषणा की थी। इस योजना से प्रदेश के अनाथ बच्चों को शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल शुरू की गई थी। अब बाल विकास परियोजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चयनित किया जा रहा है और पात्रों को लाभ पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। बात करें रामपुर उपमंडल की तो अभी तक इस योजना के तहत 38 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से चार पात्रों को रहने के लिए घर बनाने के लिए भी आर्थिक मदद जल्द मिलनी शुरू हो जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने बताया कि अनाथ बच्चों की पढ़ाई, लिखाई, खानपान, घर और विवाह आदि की उचित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की गई है। योजना के तहत पांच से 27 वर्ष के पात्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसमें प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा, कोचिंग, मासिक छात्रवृत्ति, घर बनाने के लिए तीन बिस्वा जमीन और तीन लाख रुपये की वित्तीय मदद, विवाह के लिए दो लाख और स्टार्टअप शुरू करने के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। रामपुर के 38 पात्रों को इस योजना के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed