फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, shingla, health awareness, camp

Rampur Bushahar News: माहवारी के दौरान स्वच्छ आहार और स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान

Sat, 17 Feb 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
शिंगला में महिलाओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत में शनिवार को वो दिन योजना पर एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बाल विकास परियोजना रामपुर के वृत्त क्षेत्र डंसा के तहत शिंगला में किया गया। शिंगला आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं को माहवारी और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्नेहा ने माहवारी के दौरान स्वच्छ आहार और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के बारे में जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिंगला मधुबाला ने वो दिन योजना के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को माहवारी के समय होने वाली समस्याओं और अनीमिया रोग के बारे में जानकारी दी। वृत्त पर्यवेक्षक राकेश ने बच्चों के पहले 100 दिन, पौष्टिक आहार, विभागीय योजनाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह और मुख्यमंत्री शगुन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर दमयंती, शकुंतला, सीमा, आशा, विद्यावंती और अनिता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed