फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, shant maha yag, gavas village, rohru

Rampur Bushahar News: 38 साल के बाद गवास में होगा देवता गुडारू महाराज का शांत महायज्ञ

Thu, 04 Jan 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
देवताओं के आगमन से शुरू होगा कार्यक्रम, शिखा पूजन की रस्म के गवाह बनेंगे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। छौहारा विकास खंड के गवास गांव में 38 सालों के बाद देवता गुडारू महाराज के ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान शांत महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सात जनवरी से तीन दिनों तक चलने वाले महायज्ञ में करीब 12 से अधिक देवी-देवता हजारों लोगों के साथ पहुंच रहे हैं। मंदिर कमेटी और क्षेत्र के लोगों की ओर से तीन दिवसीय शांत महायज्ञ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के मुताबिक गवास गांव में सात जनवरी को देव आगमन के साथ मेहमानों का स्वागत होगा। आठ जनवरी को दूसरे दिन फेरी एवं शिखा पूजन अनुष्ठान की मुख्य रस्म निभाई जाएगी। तीसरे दिन नौ जनवरी को देवताओं और खूंदों की विदाई समारोह का आयोजन होगा। शांत महायज्ञ समारोह में मेजबान स्थानीय देवता गुडारू गवास, जिगाह नाली के प्रमुख देवता जाबल नारायण, देवता गुडारू गांव डिस्वाणी, देवता गुडारू गांव थली, देवता गुडारू गांव छुपाड़ी, देवता पवासी गांव भौलाड़, बोठा महासू गांव अस्ताणी,पवासी देवता गांव भटवाड़ी, के अलावा शेखल और रोहटान गांव से खूंद विशेष बतौर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा धगोली, गुम्मा,नंडला,चिउनी और खंशकडी के देवता परशुराम अपने कर्मकांड में पहचान रखने वाले ब्राह्मणों की टोली के साथ विशेष रूप से अनुष्ठान में शामिल होंगे। देवता के साथ सदियों से ऐतिहासिक संबंध रखने वाले अढाल गांव का पांचटा परिवार बतौर विशिष्ठ मेहमान शामिल होंगे। शांत महायज्ञ के लिए देवता गुडारू गवास के साथ गांव गवास, बागी,लाका, क्याणी, मस्तोट, मीणी, झटवाडी, भटवाडी, सैंजी, शारकुली, कलोटी और भठवा गांव के हर घर में भी मेहमान पहुंचेगे। देवता गुडारू गसाव के मोहतमीन बिशंबर सिंह ठाकुर ने बताया कि देवता साहिब गुडारू गवास की ऐतिहासिक शांत महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए कई सालों से लोग तैयारियां कर रहे थे। हजारों की संख्या में लोग पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन के साथ भी कई बैठकें आयोजित की गई। उन्होंने कहा यह अनुष्ठान जनता की सुख शांति और स्मृद्धि के लिए किया जाता है। शांत आयोजन समिति के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने बताया आयोजन समिति की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए विभिन्न विभागों की ओर से बिजली, पानी और परिवहन की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed