{"_id":"658ac94cb2318c10510ca3ed","slug":"rampur-news-shangharsh-simiti-anshan-desolve-after-cm-announcement-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10112-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का अनशन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का अनशन स्थगित
विज्ञापन
दो फरवरी तक नहीं पूरा हुई घोषणाएं तो फिर से शुरू होगा आंदोलन : कंवर
समिति ने जूस पिलाकर अनशन स्थगित करने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंगलवार को ठियोग दौरे के दौरान ठियोग सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद जल्द भरने सहित अन्य मांगों को मंजूरी की घोषणा के बाद अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति ने क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है। समिति की अध्यक्ष पूजा कंवर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति ने मुख्यमंत्री के ठियोग पहुंचने पर मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री ने नेहरू मैदान में अपने भाषण में ठियोग अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने की मांग पर विचार कर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया है। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों और उपकरणों की जल्द व्यवस्था करने और अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू करने की भी घोषणा की है। कंवर ने बताया की इन घोषणाओं और आश्वासनों के लिए समिति मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने बताया की समिति ने अपना क्रमिक अनशन फिलहाल मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित करने का निर्णय लिया है। दो फरवरी तक अगर संघर्ष समिति की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तो संघर्ष समिति आंदोलन दोबारा शुरू कर देगी। मंगलवार को अनशन पर बैठे राकेश चौधरी, रमेश और वेद प्रकाश को जूस पिलाकर अनशन खत्म करने की घोषणा की। यह क्रमिक अनशन पिछले नौ दिनों से चल रहा था।