फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sdm, office, cleanness, drive

Rampur Bushahar News: रोहडू़ू एसडीएम कार्यालय परिसर में चलाया सफाई अभियान

Wed, 10 Jan 2024 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी विजयर्धन ने खुद संभाला मोर्चा, अधिकारियों ने भी कार्यालयों को संवारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में आईएएस अधिकारी जयवर्धन के कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को कार्यालय में सफाई अभियान चलाया। इस दाैरान एसडीएम रोहडू़ू ने खुद साफ सफाई का जिम्मा संभाला और अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कार्यालय को संवारा। वर्ष 1984 में आईएएस दीपक सानन के बाद उपमंडल अधिकारी रोहड़ू के पद पर वर्ष 2021 बैच के युवा आईएएस अधिकारी विजयवर्धन ने पदभार संभाला है। इसके बाद विजयवर्धन ने गवास में एतिहासिक शांत महायज्ञ के सफल आयोजन की व्यवस्था को लेकर सराहनीय पहल की है। मंगलवार को अनुष्ठान पूरा होने के बाद उन्होंने कार्यालय के हर कमरे का निरीक्षण करके दो दिन के लिए साफ-सफाई अभियान चलाने के आदेश जारी किए। बुधवार को पूरा दिन कार्यालय में सभी रिकार्ड की छंटनी में स्टाफ को तैनात किया। उन्होंने खुद तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कर्मचारियों के साथ दिनभर कार्यालय परिसर बाहर के कोरिडोर, पार्किंग नालियों को नगर परिषद रोहड़ू के सफाई कर्मचारियों के साथ सहयोग किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय हर कर्मचारी का घर है। इसलिए हर कर्मचारी को अपने कमरे की सफाई पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed